सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

कानपुर में 3 बंद पड़े घरों में घुसे चोर, लाखों की नकदी-गहने पार

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर

बिल्हौर (कानपुर)। कस्बे में मुरादनगर और त्रिवेणीगंज बाजार में तीन बंद पड़े घरों में घुसे चोरों ने नकदी व गहने पार कर दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मुरादनगर निवासी नरेश कटियार फेरी लगाते हैं। बुधवार को वह पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए थे, जबकि उनकी दो बेटियां शाम को घर में ताला बंदकर पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई के घर गई थीं।
देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों में कमरे व बक्से का ताला तोड़कर अंदर रखी सोने की माला, दो जोड़ी तोड़िया, पायल और 20 हजार रुपए नकद पार कर दिए। सुबह बेटी घर पहुंची तो कमरा खुला और सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई


वहीं, त्रिवेणीगंज बाजार में किराए के मकान में रहने वाले शुभम पटेल पत्नी महिमा के साथ घर बंदकर अपने गांव गए थे। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देख उन्हें सूचना दी। घर पहुंचे शुभम को कमरा व अलमारी के ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। उन्होंने बताया कि चोर दो जोड़ी चांदी की पायल और गोलक तोड़कर 12 हजार रुपए निकाल ले गए।
वहीं, पास स्थित ददिखा गांव निवासी सुभाषचंद्र कटियार के घर में ताला तोड़कर घुसे चोरों ने नकदी व गहने पार कर दिए। चोरों की फोटो एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कस्बा प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में चेहरे स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे हैं। छानबीन की जा रही है। चोरी का पता लगाया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top