सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

व्यापारी से लूट के तीनों आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

क्राइम रिपोर्ट : अन्नू दिवाकर

कानपुर। नवाबगंज में ऑटो सवार बदमाशों द्वारा युवक से मारपीट कर 2.70 लाख रुपये लूटने के मामले में शनिवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने हैलट अस्पताल भेजा। वहीं तीसरे आरोपित को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा।फतेहपुर के जहानाबाद खजुरिया निवासी उमाकांत तिवारी दो मार्च को बुलेट खरीदने 2.70 लाख रुपये नकद लेकर घर से निकले थे। परेड चौराहा से वह एक ऑटो में बैठे। इसमें बैठे दो युवक थूकने के बहाने अजीब हरकत करने लगे तो वह उतर गए।


बड़ा चौराहा पहुंचने के बाद दोबारा वही ऑटो चालक बुलेट के शोरूम पराग डेयरी चलने की बात कहने लगे। इस पर वह ऑटो में बैठ गए, जिसमें पहले से बैठे दो युवकों ने बीच में बैठा लिया। इसके बाद गंगा बैराज से बिठूर रोड ले जाकर एनआरआई सिटी गेट नंबर दो पर सुनसान देखकर ऑटो रोका। यहां उमाकांत को मरणासन्न कर 2.70 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि नवाबगंज पुलिस और सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपितों की तलाश शुरू की। शनिवार देर रात ख्यौरा कटरी बिठूर रोड नवाबगंज पर तीनों आरोपितों द्वारा किसी वारदात को अंजाम देने की सूचना मिली। इस पर घेराबंदी की तो आरोपितों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में नवाबगंज अमरूद मंडी निवासी जितेंद्र उर्फ छोटू और झोपड़पट्टी निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र के पैर में गोली लगी जबकि ख्यौरा नई बस्ती निवासी सुमित उर्फ कुटू मौका पाकर भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top