सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

कानपुर देहात में महिला ने घर में फांसी लगाकर दी जान

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर

कानपुर देहात, संवाददाता। रूरा थाना क्षेत्र के उलरापुर गांव में गुरूवार भोर पहर एक महिला ने घर के अंदर आँगन के जाल में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उलरापुर गांव के रहने वाले किसान विनय यादव की चालीस साल की पत्नी पिंकी कई साल से मानसिक बीमारी से पीड़ित थी। गुरुवार भोर पहर पिंकी ने घर के अंदर आंगन में लगे जाल में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा लीइससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह पति विनय ने उनका शव फांसी में लटका देकहाँ तो उनके घर में कोहराम मच गया। मां की मौत से पुत्र ऋषभ व पुत्री शिष्टा का रो रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी होते ही उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। की जब नींद खुली तो उसने अपनी पत्नी के शव को जाल से लटका देखा तो चीखने चिल्लाने लगा, जिससे आस पास लोग इकट्ठा हो गए, वही महिला के मौत के बाद उसके पुत्र ऋषभ और पुत्र शिष्टा का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतिका के देवर शिवम ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर रूरा थाने से एसआई जितेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा शव कब्जे में लेकर छानबीन की। फोरेंसिक टीम ke साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। इंस्पेक्टर रूरा जेपी सिंह ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में महिला द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top