सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

“पति पर हैवानियत का आरोप: दोस्तों संग जबरन शोषण, पीड़िता ने सुनाई दहला देने वाली कहानी”

क्राइम रिपोर्ट : अन्नू दिवाकर

कानपुर में एक महिला ने अपने पति पर दोस्तों और अधिकारियों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने वैवाहिक रिश्तों की पवित्रता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक महिला ने अपने ही पति पर रसूखदारों और दोस्तों के सामने शारीरिक शोषण करने जैसे बेहद संगीन और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.


प्रेम विवाह बना नरक, पति ने दोस्तों के साथ किया शोषण
पीड़िता का आरोप है कि जिसे उसने अपना जीवनसाथी चुना, उसी ने उसकी जिंदगी को नर्क बना दिया. महिला के मुताबिक, उनकी शादी प्रेम विवाह थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति का असली चेहरा सामने आ गया. आरोप है कि पति उसे अपने दोस्तों और रसूखदार अधिकारियों के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था. विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा जाता और परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती थी.

13 अप्रैल की वो खौफनाक रात
महिला ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि 13 अप्रैल 2026 की रात दरिंदगी की सारी हदें पार हो गईं. आरोप है कि पति और उसके दोस्तों ने शराब के नशे में धुत होकर उसका शारीरिक शोषण किया. महिला का कहना है कि वह अपनी मासूम बेटी की खातिर अब तक सब सहती रही, लेकिन अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है.

सबूत मिटाने की कोशिश, फोन किया लॉक
पीड़िता ने दावा किया है कि उसके पास पति की काली करतूतों के तमाम वीडियो और चैट के स्क्रीनशॉट मौजूद हैं. हालांकि, आरोपी पति ने सबूत मिटाने की नीयत से उसका फोन जबरन लॉक कर दिया है ताकि वह किसी को सबूत न दिखा सके. महिला ने पुलिस अधिकारियों से फोन को अनलॉक कराकर जांच करने की गुहार लगाई है.

पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार
कानपुर पुलिस ने इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर साक्ष्यों को संकलित किया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल महिला और उसकी बेटी डरी-सहमी हुई हैं और प्रशासन से सुरक्षा व न्याय की मांग कर रही हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top