सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

चरस-गांजे के साथ मां और दो बेटे गिरफ्तार:कानपुर में पुलिस ने 2 जगह छापेमारी की, ऑनलाइन पेमेंट लेते थे

क्राइम रिपोर्ट : अन्नू दिवाकर

कानपुर के कल्याणपुर में पुलिस ने ऑपरेशन व्हाइट पाउडर के तहत बड़ी कार्रवाई की। मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त मां और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 516 ग्राम चरस, 2.236 किलो गांजा और 8,910 रुपए नकद बरामद किए हैं।
ट्रेनी आईपीएस डॉ. सुमेध मिलिंद जाधव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंगा इंक्लेव के पास से अनीता सोनकर और उसके बेटे कौशल सोनकर को 2 किलो 236 ग्राम गांजा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी टीम ने बारासिरोही नहर के पास एल्डिको के पीछे से अनीता के दूसरे बेटे सूरज सोनकर उर्फ सूरज नाटा को 516 ग्राम चरस के साथ दबोच लिया।
पुड़िया बनाकर बेचते थे गांजा, ऑनलाइन पेमेंट भी लेते थे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर करीब 200 रुपये में बेचते थे। नकद के साथ-साथ ऑनलाइन भुगतान भी लेते थे, जिससे उनका नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था।


तस्करी से बनाई संपत्ति, खाते में मिले 2 लाख पुलिस जांच में पता चला कि मां-बेटे काफी समय से मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त हैं और इससे अच्छी खासी संपत्ति जुटा चुके हैं। अनीता के बैंक खाते में करीब 2 लाख रुपये मिले हैं, जिन्हें फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के अनुसार, अनीता के खिलाफ एक, सूरज पर तीन और कौशल पर चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है और इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

ट्रेनी आईपीएस डॉ. सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि आरोपियों की संपत्ति की भी जांच कराई जा रही है। तस्करी से अर्जित संपत्ति को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top