
क्राइम रिपोर्ट : अन्नू दिवाकर
मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के सुंदरनगर में एक 7 वर्षीय बच्ची से रेप की वारदात ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। बच्ची के साथ रेप करने का आरोप 11 साल के लड़के पर लगा है। पुलिस ने इस मामले में 11 साल के लड़के के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें की पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर 11 साल के लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पीड़िता की मां ने इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के हो हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करवाया है। वहीं पीड़िता को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका भी मेडिकल करवाया गया। पुलिस का कहना है कि बच्ची की मां की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पीड़िता और आरोपी दोनों का मेडिकल करवाया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाकर नाबालिग से रेप
वहीं एक अन्य मामले में एक मोबाइल विक्रेता ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद एक नाबालिग को अपने जाल में फंसाया। उसने मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाकर उसके साथ रेप किया। घटना के बाद सहमी हुई पीड़िता ने वीरवार शाम को स्वजन के साथ महिला थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दुकानदार फरार हो गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।