सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

3 साल की बच्ची से रेप कर रहा था पड़ोसी, मां ने रंगे हाथों पकड़ा, जमकर की धुनाई

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर

सूरत में व्यक्ति ने 3 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है. बच्ची जब बाथरूम गई थी तब आरोपी ने उसके साथ रेप किया. बच्ची की मां ने आरोपी रंगे हाथों पकड़ा गया. बाद लोगों ने दरिंदे की जमकर धुनाई भी की. घटना शहर के सरोली इलाके की बताई जा रही है. आरोपी मोजब्बीर मोहम्मद हसामुद्दीन के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
सरोली स्थित कृष्णा पार्क इंडस्ट्रियल एस्टेट में एक मजदूर दंपत्ति अपनी बेटी के साथ रहता था. शुक्रवार को बच्ची के माता-पिता नीचे कारखाने में काम कर रहे थे. उनकी तीन साल की मासूम बेटी ऊपर कमरे में अकेली थी.
दोपहर के समय बच्ची की मां अपने पति को बुलाने के लिए नीचे गई थी. इसी कुछ मिनटों के अंतराल में पड़ोस में रहने वाले बिहार के मूल निवासी मोजब्बीर मोहम्मद हसामुद्दीन ने देखा की बची अकेली है. अकेला पाकर उस पर गंदी नजर डाली. मासूम बच्ची जब बाथरूम गई, तब आरोपी चुपके से छत के रास्ते पीछे से बाथरूम में घुस गया. उसने बच्ची के साथ गंभीर शारीरिक छेड़छाड़ शुरू की. उसे अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की.

लोगों ने की मारपीट

इसी बीच बच्ची की मां अचानक ऊपर कमरे में आ गई. बाथरूम में आरोपी को रंगे हाथों इस घिनौनी हरकत को अंजाम देते देख वह दंग रह गई. मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत वहां इकट्ठा हो गए. मौके पर मौजूद उग्र भीड़ ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी. सरोली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मोजब्बीर को अपनी हिरासत में ले लिया.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो (POCSO) एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अब इस मामले में तकनीकी सबूत जुटा रही है ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top