सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

आजकल हिंदू लड़कियां मुसलमानों को ज्यादा पसंद करती हैं, TCS कांड के बाद मुंबई में महिला टेलीकॉलर को भेजे अश्लील मैसेज

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर

मुंबई: महाराष्ट्र में नासिक स्थित टीसीएस की बीपीओ यूनिट में महिलाओं के उत्पीड़न पर मामला गरमाया हुआ है। इस बीच मुंबई में एक बड़ी कॉरपोरेट कंपनी के लिए टेलीकॉलर के तौर पर काम करने वाली हिंदू महिला को मुस्लिम सहकर्मी के द्वारा अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर अगरिपाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।


सहकर्मी पर अश्लील मैसेज का आरोप

जानकारी के अनुसार मुंबई के बड़ी कॉरपोरेट कंपनी में एक महिला थर्ड पार्टी टेलीकॉलर के तौर पर काम करती है। महिला को उसके सहकर्मी ने अश्लील मैसेज भेजे। अगरिपाड़ा पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 75, 78(2) और 70, और IT एक्ट 2000 के तहत अशरफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अशरफ अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के बयान के मुताबिक, आरोपी ने न सिर्फ़ उसे कई बार मैसेज करके यौन संबंध बनाने की पेशकश की, बल्कि उसकी महिला सहकर्मियों के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए अश्लील तस्वीरें भी भेजीं।

मुसलमानों को करती हैं पंसद

पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि जब उसने अशरफ़ को बताया कि वह हिंदू है, तो उसने जवाब दिया कि आजकल, हिंदू लड़कियां मुसलमानों को ज़्यादा पसंद करती हैं। यह मामला ऐसे वक्त पर सामने आया है जब महाराष्ट्र में कॉरपोरेट जिहाद पर पहले से ही राजनीति गर्म है। नासिक के टीसीएस प्रकरण में भी हिंदू महिलाओं को टारगेट किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसकी जांच एसआईटी के साथ टीएसएस का प्रबंधन भी कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top