सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

कानपुर हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने आश्रम में घुसकर महांत को पीटा, 7 पर मुकदमा, एक गिरफ्तार

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर

कानपुर। रावतपुर में बुधवार देर शाम हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर आश्रम में घुसकर महांत को मारपीट कर घायल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अजय ठाकुर क्षेत्र में रहने वाली अपनी एक महिला मित्र से मिलने गया था। इस दौरान महांत पुलिस लेकर पहुंचे। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जबकि अजय ठाकुर व उसके अन्य साथी भाग निकले।
पीड़ित महांत की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों महिला मित्र व उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से थार गाड़ी और चार दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 28 साल की उम्र में हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर पर 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं जिसमें हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, लूट, पाक्सो और गुंडा एक्ट आदि शामिल हैं।
बीते दिनों उसका एक वीडियो प्रचलित हुआ जिसमें वह कहता सुनाई दिया कि गर्लफ्रेंड का जन्मदिन था, वरना गाड़ियां गिन नहीं पाता शासन-प्रशासन। गर्लफ्रेंड के जन्मदिन के मौके पर वह काले रंग की 12 स्कार्पियों के साथ काफिला लेकर निकला था।


रावतपुर के केशवपुरम राणा प्रताप नगर स्थित त्रिलोकी धाम आश्रम के महांत रविकांत शुक्ला उर्फ भोला गिरी ने बताया कि वह करीब चार दशक से आश्रम में रह रहे हैं। आरोप है कि बर्रा निवासी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर का आश्रम के पास रहने वाली इंटर में पढ़ने वाली एक युवती से प्रेम संबंध है,जिसके चलते वह अक्सर उससे मिलने आता है। इसे लेकर उन्होंने कई बार आपत्ति जताई थी। बुधवार देर शाम इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि महांत के विरोध करने पर अजय ठाकुर ने साथी ईशु व अन्य लोगों के साथ आश्रम में घुसकर उनसे मारपीट करते हुए पथराव कर दिया लगा। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपित ईशु को गिरफ्तार कर लिया। महांत ने बताया कि घटना के बाद जब वह तहरीर देने थाने जा रहे थे तभी रास्ते में आरोपितों ने रोककर जान से मारने की धमकी दी।

इसके बावजूद वह थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस उन्हें मेडिकल के लिए सीएचसी ले जा रही थी तभी रामलला स्कूल के पास आरोपितों ने एक बार फिर हमला कर दिया और मारपीट करने लगे। फोर्स आता देखकर आरोपित अपनी गाड़ियां छोड़कर भाग निकले।

वहीं महिला मित्र का कहना है कि वह अपने घर के बाहर सीसी कैमरे लगवा रही थी जिसका महांत ने विरोध किया तो उसने अजय ठाकुर को जानकारी दी थी। अजय ठाकुर से उसका इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत के बाद प्रेमप्रसंग शुरू हुआ था। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि महांत की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, ईशु यादव, महिला मित्र उसकी मां समेत सात के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top