सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

कानपुर में कर्ज चुकाने के लिए चालक ने रची अपने अपहरण की झूठी कहानी, दोस्त संग गिरफ्तार

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर

कानपुर। जाजमऊ में चालक ने मालिक से लिए 20 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए दोस्त के साथ मिल खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। चालक की मां ने 27 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने मामले का राजफाश करके आरोपित चालक और उसके दोस्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि जाजमऊ के मनोहर नगर ऊंचा टीला की रहने वाली सकीना ने 24 वर्षीय बेटे फैज के लापता होने की सूचना दी थी। सकीना के मुताबिक 26 अप्रैल को स्कूटर लेकर मदीना मस्जिद के पास रहने वाले कारोबारी मुसैफ के यहां काम पर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।इस पर गुमशुदगी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की गई, तभी सकीना ने पुलिस को उसके अपहरण होने की जानकारी दी।
बताया कि उनकी बहू तैमीना के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से वाट्सएप काल आई थी, जिसने बेटे अपहरण करने और छोड़ने के लिए एक लाख रुपये की मांग की है। इसके बाद साइबर और सर्विलांस सेल की मदद से उस नंबर के बारे में जानकारी जुटाई गई तो वह गाजियाबाद का निकला। इधर, फैज गाजियाबाद के गली नंबर चार स्लाम नगर केला भट्ठा निवासी बेकरी कर्मी दोस्त फरमान उर्फ कस्सू के जरिए परिवार वालों से संपर्क कर फिरौती की मांग कर रहा था। तलाश में पहुंची टीम ने फरमान उर्फ कस्सू को धर दबोचा तो पूछताछ में उसने पहले से बनाई गई योजना की हकीकत बयां कर दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top