
क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर
कानपुर। बाबूपुरवा निवासी गुलफशां की शादी पांच साल पहले बेगमपुरवा निवासी शीबू से हुई थी। दोनों का एक पांच वर्षीय बेटा अशान है। गुलफशां की बहन सलमा ने पुलिस को बताया कि शीबू अक्सर उनकी बहन को पीटता था। करीब पांच माह पहले वह गुलफशां को छोड़कर चला गया था और बेटे को भी अपने साथ ले गया था। तभी से गुलफशां मायके में रह रही थी। दो दिन पहले शीबू लौटा और गुलफशां को साथ ले जाने की बात कही। उसने गलती मानते हुए आगे ठीक से रहने का भरोसा दिया लेकिन गुलफशां ने जाने से इन्कार कर दिया। इसी बात से नाराज शीबू शुक्रवार शाम नमाज के बाद घर पहुंचा। शीबू ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे उर्सल में भर्ती कराया। बापूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी ने बताया कि पति पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।
