सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

कानपुर में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाजार बंद कर व्यापारियों का प्रदर्शन

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर

कानपुर। कानपुर में होजरी कारोबारी की हत्या के बाद शहर के व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। व्यापारियों ने शिवाला बाजार बंद रखा। वहीं, परिवार के लोगों ने बड़े चौराहे पर शव रखकर कार्रवाई की मांग करते हुए जाम लगा दिया। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गोली मारी जाने की पुष्टि हुई। कारोबारी को पीछे से गोली मारी गई जो सिर में फंसी मिली।
फीलखाना के सवाई सिंह का हाता में होजरी दुकानदार विजय चौरसिया की हत्या सिर पर पीछे से गोली मारकर की गई थी।इसकी पुष्टि शनिवार को पोस्टमार्टम के दौरान हुए एक्सरे से हुई। गोली उसके सिर में फंसी मिली और दो हड्डियां भी टूटी थीं। अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौत की बात सामने आई है।
वहीं, पुलिस ने हत्यारोपित के हत्या में देशी पिस्टल का इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल हत्यारोपित रेस्टोरेंट संचालक विशाल गुप्ता को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उसकी तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top