सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

सीआरपीएफ जवान की पत्नी संदिग्ध हालात में मृत मिली, घर के फर्श पर पड़ा था शव

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर

कानपुर : गुजैनी के बर्रा आठ में रहने वाले सीआरपीएफ जवान की पत्नी मोनिका चौधरी (30) की बुधवार सुबह मौत हो गई। उसका शव घर पर फर्श पर पड़ा मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया जबकि ससुराल पक्ष ने महिला के फंदा लगाकर जान देने की बात कही। संजय गांधीनगर नौबस्ता निवासी सुघरलाल के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी मोनिका की शादी 21 फरवरी 2019 को छत्तीसगढ़ में तैनात सीआरपीएफ जवान दीपक कुमार से की थी।
दोनों से एक बेटा युग और दूसरा बउवा है। शादी के बाद से ही ससुरालीजन किसी न किसी बात को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे थे। दीपक भी बेटी से उनके छोटे भाई अनुज की शादी में उसके सारे गहने देने का दबाव बना रहे थे। इसको लेकर कलह बढ़ती गई। बुधवार सुबह 11:30 बजे ससुरालियों ने फोन कर मोनिका की मौत की जानकारी दी। आनन-फानन वह मां शांति और अन्य बहनों के साथ मौके पर पहुंचे तो मोनिका का शव जमीन पर पड़ा पाया। मायका पक्ष ने मोनिका की हत्या का आरोप लगाकर हंंगामा किया। गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top