
क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर
कानपुर के बिठूर में स्कूल से घर जा रही मासूम को मोहल्ले के एक मनचले ने अपनी दुकान में खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकते की। ज़ब मासूम घर पहुंची तो परिजनों को पूरी घटना बताई। मामले में जानकारी होने पर परिजन युवक घर शिकायत करने पहुंचे तो गुस्साए परिजनों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट कर दी।
जिसके बाद परिजनों ने 112 नंबर डायल कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही बिठूर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और आरोपी युवक को चौकी ले आये। युवक को कुछ देर तक पुलिस ने चौकी में बिठाये रखा उसके बाद कुछ लोगों की पैरवी आने पर उसे छोड़ दिया।

जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने उच्चाधिकारियो को घटना से अवगत कराया। पुलिस अब आरोपी युवककी तलाश में जुटी है
पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का आरोप
पीड़िता के पिता ने बताया की बच्ची रोज की तरह स्कूल से अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में मोहल्ले सुनार की दुकान चलाने वाले एक युवक ने बच्ची को बहाने से अपनी दुकान के अंदर बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। किसी तरह बच्ची वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और रोते हुए परिजनों को पूरी घटना बताई।
बच्ची की बात सुनकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। परिजन तुरंत आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचे। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में तो लिया, लेकिन कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया।
घटना की जानकारी ज़ब इलाके में लोगों को हुई तो भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
डीसीपी वेस्ट एस एम क़ासिम अबिदी ने बताया-
एक व्यक्ति ने तहरीर दी है कि स्कूल से लौटते समय उसकी बच्ची के साथ पड़ोसी ने बैड टच किया है। पूरे मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी करके पूछताछ की जाएगी।
