
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस वक्त अपने एक्शन नहीं बल्कि बयानों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। ईरान के साथ बातचीत के दौर से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है। मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि नेता आपस में ही कुत्ते-बिल्लियों की तरह लड़ रहे हैं कि देश को कंट्रोल कौन करेगा। उन्होंने कहा कि हमने ईरान के लिए सच में बहुत गड़बड़ कर दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी बात कहा,’वे एक डील करना चाहते हैं. हम उनसे बात कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह भी नहीं पता कि देश को कौन लीड कर रहा है। वे परेशान हैं। इसलिए हमने सोचा कि हम उन्हें अपनी परेशानी को थोड़ा कम करने का थोड़ा मौका दें।’
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘ईरान के नेता हमारे पास आए और उन्होंने कहा कि हम होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए मान जाएंगे और ये सुनते ही मेरे सभी लोग खुश हो गए। सब खुश थे, मेरे अलावा।’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे अपनी बात में कहा, ‘मैंने उनसे कहा- एक मिनट रुको। अगर हम यह स्ट्रेट खोलते हैं तो इसका मतलब है कि वे हर दिन 500 मिलियन डॉलर कमाएंगे। मैं नहीं चाहता कि वे इस मामले को सुलझाने तक हर दिन 500 मिलियन डॉलर कमाएं, इसलिए मैंने ही इसे बंद रखा है। इस पर हमारा पूरा कंट्रोल है और यह तब खुलेगा जब वे कोई डील करेंगे या कुछ और होगा।’

ईरान को धमकी देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर कोई डील नहीं हुई तो तेहरान को तबाह कर देंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं युद्ध खत्म करने के लिए कोई जल्दबाजी में नहीं हूं और ये डील मेरे हिसाब से ही होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकई ने गुरुवार को SNN टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘जो दावे आप सुनते हैं कि ईरान बंटा हुआ है या ईरान कोई फैसला नहीं ले सकता, यह एक तरह का अंदाजा है। अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के देश में लीडरशिप में दरार के दावों को गलत बताया।’