सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

EPFO New Portal: पुराने अकाउंट में फंसा है आपका PF? सरकार ला रही नया पोर्टल, अब बिना UAN मिलेगा पुराना पैसा!

ब्यूरो रिपोर्ट : सिटीजन बी अलर्ट

नई दिल्ली| अगर आपका पुराना पीएफ पैसा किसी पुराने खाते में फंसा है और आपके पास उसका यूएएन (UAN) नंबर भी नहीं है, तो अब चिंता की बात नहीं है। श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने घोषणा की है कि ईपीएफओ जल्द ही ‘ई-प्राप्ति’ (EPFO e-PRAPTI portal) नाम का एक नया वेब पोर्टल शुरू करने जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य उन खातों को दोबारा चालू करना है, जो सालों से निष्क्रिय ( EPFO inoperative accounts) पड़े हैं।
बिना UAN के भी मिलेगा पुराना पैसा
इस पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके जरिए उन खातों तक भी पहुंचा जा सकेगा जो 2014 से पहले के हैं और यूएएन से लिंक नहीं हैं। ‘ई-प्राप्ति’ (एम्प्लॉई प्रॉविडेंट फंड आधार-बेस्ड एक्सेस पोर्टल फॉर ट्रैकिंग इनऑपरेटिव अकाउंट्स) पूरी तरह आधार आधारित सत्यापन पर काम करेगा।
एक बार पुराना खाता यूएएन से जुड़ जाने के बाद, सदस्य अपनी प्रोफाइल अपडेट कर सकेंगे और अपना पैसा ट्रैक कर पाएंगे। शुरुआती चरण में यह आईडी-आधारित होगा, लेकिन बाद में उन लोगों की भी मदद करेगा जिन्हें अपने पुराने खाते की कोई जानकारी याद नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top