सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

ईरान-अमेरिका युद्ध पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत की एंट्री पर खोले राज

rajnath singh

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते पूरी दुनिया इस वक्त सबसे ज्यादा परेशान हैं। इन सबके बीच अब भारत की भूमिलाक को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस वक्त जर्मनी में मौजूद हैं। उन्होंने इस बात को साफ तौर पर रखा है कि अभी हालात जैसे हैं, उसमें भारत सीधे तौर पर मध्यस्थता नहीं कर रहा है, लेकिन भविष्य में इसकी संभावना को लेकर किसी भी तरह से इनकार नहीं किया जा सकता है।

अपनी बात रखते हुए राजनाथ सिंह ने कहा,’ भारत ने अपनी तरफ से कोशिश भी की है। प्रधानमंत्री ने दोनों पक्षों से युद्ध समाप्त करने की अपील की है, लेकिन आप जानते हैं कि हर चीज का एक सही समय होता है। हो सकता है कि आगे चलकर वो समय आए। जब भारत अपनी भूमिका निभाए औऱ उसमें सफलता भी मिले। भारत की तरफ से राजनाथ सिंह का ये बयान उस वक्त आया है जब पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की कोशिशें की जा रही है। अब देखने ये होगा कि पाकिस्तान की मेहनत रंग लाती है या फिर भारत का एक्शन मोड़। राजनाथ सिंह ने ये भी साफ किया है इस मामले भारत का रुख संतुलित रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का नजरिया हमेशा संतुलित और बातचीत पर ही आधारित रहा है। भारत लगातार यही चाहता है कि जंग खत्म हो जाए और दुनिया में शांति कायम हो।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर राजनाथ सिंह

इसके अलावा राजनाथ सिंह ने होर्मुज स्ट्रेट में हो रही रुकावट के चलते भारत को हो रही परेशानी का जिक्र किया। अपनी बात रखते हुए राजनाथ सिंह ने कहा,’ हमारी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा वेस्ट एशिया से आता है, ऐसे में वहां का कोई भी संकट हमारे लिए अहम हो जाता है। इसके असर पूरी दुनिया पर पड़ते हैं। चाहे वह ऊर्जा सुरक्षा हो, खाद्य सुरक्षा या फिर आर्थिक स्थिरता हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top