सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

कल्याणपुर में महिला का शव रखकर लगाया जाम

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुराना शिवली रोड इलाके में बुधवार को फंदा लगाकर जान देने वाली हिमांशी के मायके पक्ष वालों ने शव रखकर सड़क जाम कर दी। आरोप लगाया कि ससुरालीजन की प्रताड़ना के चलते उसने ऐसा कदम उठाया। जाम की सूचना पर पर कल्याणपुर थाना प्रभारी, एसीपी, एडीसीपी आदि फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका की मां रेखा गुप्ता ने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बेटी को लंबे समय से परेशान किया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन को समझा-बुझाकर शव हटाने को राजी किया। इसके बाद जाम खुलने पर यातायात सामान्य हो सका।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top