सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

28 लाख के फ्लैट सौदे में दिए 4 लाख,अवैध कब्जे का आरोप, मुकदमा दर्ज

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित केशवपुरम में एक फ्लैट पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक फर्म के पार्टनर ने पुलिस आयुक्त से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि फ्लैट पर बिना अनुमति कब्जा कर लिया गया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कल्याणपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


रावतपुर के केशव पुरम मेसर्स अमन एसोसिएट के पार्टनर तरुण गुप्ता ने पुलिस कमिश्नर को दी तहरीर में बताया कि सुशील कुमार मिश्रा ने वर्ष 2017 में 28 लाख रुपये में केशव पुरम स्थित उनके एक फ्लैट खरीदने का सौदा तय किया था। आरोप है कि 6 अप्रैल 2017 को आरोपी ने 51 हजार और 3.52 लाख रुपये के दो चेक बतौर अग्रिम दिए तथा शेष राशि बैंक ऋण से देने की बात कही। बाद में नौकरी छूटने का हवाला देकर रजिस्ट्री टालता रहा। 9 जनवरी 2019 को दोनों पक्षों के बीच एग्रीमेंट टू सेल हुआ, जिसकी वैधता 8 अप्रैल 2019 तक थी। इस दौरान आरोपी ने बिना पूरा पैसा दिए गृह प्रवेश की अनुमति लेकर फ्लैट में प्रवेश कर लिया और बाद में अलमारी आदि कार्य कराने के बहाने कब्जा बनाए रखा।

कोविड-19 के दौरान बीमारी का फायदा उठाकर आरोपी ने रजिस्ट्री नहीं कराई और लगातार टालमटोल करता रहा। इस बीच उसने कथित रूप से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फ्लैट के पते पर आधार, पैन और पासपोर्ट बनवा लिया। इतना ही नहीं, 17 जून 2022 को अपने नाम से बिजली कनेक्शन भी हासिल कर लिया।हाल में संपर्क करने पर भी आरोपी ने फ्लैट में कमियों का हवाला देकर रजिस्ट्री से इनकार कर दिया। एग्रीमेंट समाप्त होने के बावजूद आरोपी फ्लैट पर अवैध कब्जा किए हुए है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top