
क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर
किशनपुर। थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़ा के प्रधान प्रतिनिधि निर्मल निषाद का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें प्रधान क्षेत्र के ब्राह्मणों को गालियां दे रहा है। हालांकि ऑडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। इससे ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। प्रधान प्रतिनिधि गढ़ा निर्मल निषाद एक व्यक्ति की पत्नी से चल रहे विवाद को सुलझाने उसके ससुराल पहुंचे थे और वहीं से पीड़ित को फोन लगा ब्राह्मणों को गाली देने लगे। इसकी रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्रधान प्रतिनिधि पर इसके पहले भी सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई हो चुकी है। थानाध्यक्ष बच्चेलाल प्रसाद ने बताया अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।